Sadhana Shahi

Add To collaction

मेंह रंग लाएगी (कजरी)-09-Aug-2024

मेहंदी रंग लायेगी

सावन बड़ा झमाझम बरसे मनवा मोरा हरसे ना, हाथ में मेहंदी पांँव में पायल पिया के बिनु सब तरसे ना।

मेहँदी का रंग बड़ा चढ़ा है पिया नाम भी उसमें पड़ा है, पर ना कोई देखने वाला ऐसी वानगी अरसे ना ।

सावन बड़ा झमाझम बरसे मनवा मोरा हरसे ना।

हरियर चुनरी पहिन के तिरिया करके वो सोलह ऋंगार, बैठ झरोखा पिया को निहारें अँसुअन लड़ी है झर से ना।

सावन बड़ा झमाझम बरसे मनवा मोरा हरसे ना।

मेहंँदी बड़ा चटक रंग ली थी अब तो वो भी उतर गई, सावन माह में छाईं खुशियांँ पिया बिनु निकलीं घर से ना।

सावन बड़ा झमाझम बरसे मनवा मोरा हरसे ना।

साधना शाही, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

   1
1 Comments

Arti khamborkar

21-Sep-2024 09:22 AM

fantastic

Reply